1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में ढही चार मंजिला इमारत; कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में ढही चार मंजिला इमारत; कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi four storey building collapses: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में आज सुबह एक चार मंजिला इमारत ढह गई। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। हादसे में घायल 3-4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi four storey building collapses: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में आज सुबह एक चार मंजिला इमारत ढह गई। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। हादसे में घायल 3-4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

स्थानीय निवासी अस्मा कहती हैं, “यह जनता कॉलोनी का ए ब्लॉक है। सुबह करीब 7:45 बजे थे, मैं अपनी चारपाई पर आराम कर रही थी कि अचानक एक तेज़ आवाज़ सुनाई दी। मैं बाहर आई तो देखा कि चारों तरफ धूल का गुबार था। सब चिल्लाने और रोने लगे। मुझे नहीं पता कि जब यह घटना हुई तो यहाँ कितने लोग मौजूद थे। उनके परिवार में 10 लोग थे, मुझे नहीं पता कि उनमें से कितने लोग मलबे के नीचे हैं।”

अनीस अहमद अंसारी, जिनका घर इमारत गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ, कहते हैं, “सब लोग सो रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे मेरे घर के एक तरफ की इमारत गिर गई और उसका मलबा मेरे घर पर आ गिरा। अचानक बिजली गुल हो गई। 4-5 लोग अभी भी ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे हुए हैं। सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।”

उत्तर-पूर्वी ज़िले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया, “हमें सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। यह इमारत मतलूफ़ नाम के व्यक्ति की थी। इसके सामने वाली इमारत को भी नुकसान पहुँचा है। यहाँ रहने वाले एक ही परिवार के 7 सदस्यों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों को बचाने का काम जारी है। पुलिस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं। 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है।.”

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...