1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या,गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या,गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

यूपी (UP) के सीतापुर जिले (Sitapur District) में लापता युवती का शव रविवार सुबह अर्धनग्न हालत (Half Naked) में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रधान अनवर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य संकलित किए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।

By santosh singh 
Updated Date

सीतापुर। यूपी (UP) के सीतापुर जिले (Sitapur District) में लापता युवती का शव रविवार सुबह अर्धनग्न हालत (Half Naked) में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रधान अनवर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य संकलित किए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

घटना थानगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली युवती को एक युवक अपने साथ भगा ले गया था। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया था। रविवार सुबह क्षेत्र के ही जगदीशपुर गांव के बाहर विश्वनाथन के गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली। उसके नाजुक अंगों से रक्तस्राव होना मिला है। बताया गया कि दो वर्षों से अधिक समय से आरोपी का युवती की मां के घर आना-जाना था। दोनों का संपर्क लखनऊ के फैजुल्लागंज (Faizullahganj) में मजदूरी करने के दौरान हुआ था। आरोपी शातिर अपराधी बताया जा रहा है। लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

सूचना पर एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह (ASP Dr Praveen Ranjan Singh) , सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव (CO Mahmoodabad Ved Prakash Srivastava) फोरेंसिक एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव (CO Mahmoodabad Ved Prakash Srivastava)  ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) से ही हत्या का कारण साफ हो सकेगा। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...