1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवां में मुहर्रम पर निकाला गया भव्य जुलूस, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत

नौतनवां में मुहर्रम पर निकाला गया भव्य जुलूस, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत

नौतनवां में मुहर्रम पर निकाला गया भव्य जुलूस, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले पर्व मुहर्रम के अवसर पर आज नौतनवां नगर में मुस्लिम समुदाय द्वारा गमगीन माहौल में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में ताजियों और विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ लोगों ने शांतिपूर्वक ढंग से भाग लिया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

नगर में निकलने वाले इस जुलूस का नगरवासियों द्वारा स्वागत किया गया। नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने सभासदों और नगर पालिका कर्मियों के साथ मिलकर जयहिंद चौराहे पर एक स्वागत स्टाल लगाया। यहाँ उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नगरवासी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, दुर्गेश कुमार, विशाल जायसवाल , राकेश जायसवाल, प्रमोद पाठक, विजय उपाध्याय, लल्लू गौड़, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विंध्याचल सिंह, राजन वर्मा, आनंद कुमार, मनोज वरुण, कमलेश कुमार, सत्यप्रकाश, दीपू प्रजापति सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और समुदाय के लोगों की सराहना की जा रही है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...