1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ऋषभ शेट्टी फाउंडेशन का एक्टर के जन्मदिन पर सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, बच्चों की बातों ने दिखा ऋषभ शेट्टी का अलग पक्ष

ऋषभ शेट्टी फाउंडेशन का एक्टर के जन्मदिन पर सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो, बच्चों की बातों ने दिखा ऋषभ शेट्टी का अलग पक्ष

वीडियो में स्कॉलरशिप पाने वाले कई छात्र अपनी प्रेरणादायक कहानियां बताते नजर आते हैं और बताते हैं कि इस पहल ने उनकी जिंदगी कैसे बदल दी। एक छात्र ने भावुक होकर कहा, "डेढ़ साल पहले हमने अपने पिता को खो दिया था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी हमारी मां पर आ गई थी। उस मुश्किल समय में ऋषभ शेट्टी सर की स्कॉलरशिप हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा बनी और इसकी वजह से मैं अपनी पढ़ाई जारी रख पाया।"

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। सात जुलाई को भारत के सुपरस्टार अभिनेता, लेखक और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर जहां फैंस, साथी कलाकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं, वहीं ऋषभ शेट्टी फाउंडेशन ने एक भावुक वीडियो के जरिए अपनी शिक्षा से जुड़ी पहलों को सामने रखकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

पढ़ें :- पीएम मोदी पर भड़के विशाल ददलानी, बोले -फ्रेंड्स आज लंबी-लंबी छोड़ने का मन कर रहा है, 20 बच्चों ने आत्महत्या की तो कोई बात नहीं लेकिन साहब को गाली मत दो

इस वीडियो में फाउंडेशन की शिक्षा के प्रति लगातार प्रतिबद्धता को दिखाया गया है। इसमें खास तौर पर ऋषभ शेट्टी के होमटाउन के सरकारी स्कूलों के विकास और जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक मदद देने की पहल पर फोकस किया गया है। अपने स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स, जिनमें दो साल का स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी शामिल है, के जरिए फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने का मौका दिया है। यह पहल सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के संवेदनशील और दयालु व्यक्तित्व को भी दिखाती है।

वीडियो में स्कॉलरशिप पाने वाले कई छात्र अपनी प्रेरणादायक कहानियां बताते नजर आते हैं और बताते हैं कि इस पहल ने उनकी जिंदगी कैसे बदल दी। एक छात्र ने भावुक होकर कहा, “डेढ़ साल पहले हमने अपने पिता को खो दिया था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी हमारी मां पर आ गई थी। उस मुश्किल समय में ऋषभ शेट्टी सर की स्कॉलरशिप हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा बनी और इसकी वजह से मैं अपनी पढ़ाई जारी रख पाया।”

एक अन्य छात्र ने कहा कि ऋषभ शेट्टी ने अपनी जिंदगी में सफलता हासिल करने के साथ-साथ अपने होमटाउन के बच्चों के भविष्य में भी निवेश करने का फैसला किया। छात्र ने कहा, “उनके सहयोग ने कई परिवारों की जिंदगी बदल दी है।” वीडियो के साथ फाउंडेशन ने एक दिल छू लेने वाला संदेश भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, “शिक्षा सिर्फ जिंदगी नहीं बदलती, बल्कि उसे आकार देती है।”

इस पहल की फैंस ने जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने ऋषभ शेट्टी की सिर्फ फिल्मों में सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए सार्थक अवसर पैदा करने के लिए भी सराहना की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋषभ शेट्टी इस समय ‘जय हनुमान’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा पैन इंडिया सिनेमा में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए उनके पास कई और बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।

पढ़ें :- गोकुलधाम वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कहां से आया स्पाइडर मैन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...