1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक विवाह ऐसा भी: सावन में युवती ने भगवान शिव से रचाया ब्याह, शिवलिंग को रथ पर सवार कर निकाली गई बारात

एक विवाह ऐसा भी: सावन में युवती ने भगवान शिव से रचाया ब्याह, शिवलिंग को रथ पर सवार कर निकाली गई बारात

उन्हें दुल्हे वाली पगड़ी और सेहरा भी पहनाया गया था। मंत्रोउच्चारण के बीच शादी हुआ। इतना ही नहीं रथ पर बारात भी निकाली गई। इतना ही नहीं शादी के कार्ड भी छापे गए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने भगवान शिव को पति मानकर पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की। इस दौरान युवती एकदम सजधज कर दुल्हन बनी थी तो दूसरी तरफ शिवलिंग को भी एकदम दुल्हे की तरह सजाया गया था।

पढ़ें :- Shocking: SBI बैंक के रिटायर्ड AGM के घर चोरी में चोरों ने बेशकीमती सामानों को छोड़ चुराया सिर्फ बाथरुम की ये छोटी सी चीज, हैरान रह गई पुलिस

शादी के कार्ड भी छापे गए

उन्हें दुल्हे वाली पगड़ी और सेहरा भी पहनाया गया था। मंत्रोउच्चारण के बीच विवाह हुआ। इतना ही नहीं रथ पर बारात भी निकाली गई। साथ ही शादी के कार्ड भी छापे गए।

पढ़ाई मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि से किया

झांसी के जिले की अन्नपूर्णा कालोनी का है। यहां रहने वाले बलराम रायकवार बबीना में उप डाकपाल है। उनके 27 वर्षीय बेची का नाम गोल्डी है। गोल्डी ने अपनी पढ़ाई मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि से किया है।

पढ़ें :- दादी की मौत पर पोते ने शव लेने से किया इंकार अस्पताल को लिखा पत्र कहा- घर में शादी हैं शव को मोर्चरी में ही रख लें...

युवती ने भगवान शिव को वरमाला पहनाया

पढाई में आध्यात्मिक ज्ञान दिया जाता है। परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि मैरिज होम को शादी के लिए बुक किया गया था। रविवार को पूरे रीति रिवाज से गोल्डी की भगवान शिव के साथ शादी की।भगवान शिव को वरमाला पहनाया। इस दौरान भगवान शिव के शिवलिंग को सेहरा पहना कर एकदम दुल्हे की तरह सजाया गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...