1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Shimla Shiv Temple Landslide : शिमला में श्रद्धालुओं से भरे शिव मंदिर पर गिरा पहाड़, 50 लोग मलबे में दबे, 9 शव निकाले गए

Shimla Shiv Temple Landslide : शिमला में श्रद्धालुओं से भरे शिव मंदिर पर गिरा पहाड़, 50 लोग मलबे में दबे, 9 शव निकाले गए

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) में भारी बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) हो गया। इस भूस्खलन की चपेट में श्रद्धालुओं से खचाखच भरा शिव मंदिर आ गया। इस हादसे में पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए। जिनको निकालने के लिए बचाव अभियान (Rescue operation) चलाया जा रहा है, अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Shimla Shiv Temple Landslide : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) में भारी बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) हो गया। इस भूस्खलन की चपेट में श्रद्धालुओं से खचाखच भरा शिव मंदिर आ गया। इस हादसे में पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए। जिनको निकालने के लिए बचाव अभियान (Rescue operation) चलाया जा रहा है, अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं।

पढ़ें :- Ayodhya News : सरयू नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, कानपुर से आए थे दर्शन के लिए

जानकारी के मुताबिक यह भूस्खलन की दुर्घटना शिमला के समरहिल इलाके में हुई है। यहां पर भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया। पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान (Rescue operation) चलाया जा रहा है। इस हादसे पर प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने ट्वीट कर कहा, ‘शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...