1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ठंड की विदाई से पहले आ गया नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस! यूपीवाले फाल्गुन की बारिश में भीगने के लिए रहें तैयार

ठंड की विदाई से पहले आ गया नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस! यूपीवाले फाल्गुन की बारिश में भीगने के लिए रहें तैयार

UP Rain Weather News: फाल्गुन का महीना शुरू होते ही देशभर में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और ठंड की विदाई हो रही है। लेकिन, अगले हफ्ते मौसम के एक बार फिर करवट लेने के आसार नजर आने लगे हैं। दरअसल, नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है, जिससे यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना नजर आ रही है।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Rain Weather News: फाल्गुन का महीना शुरू होते ही देशभर में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और ठंड की विदाई हो रही है। लेकिन, अगले हफ्ते मौसम के एक बार फिर करवट लेने के आसार नजर आने लगे हैं। दरअसल, नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है, जिससे यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना नजर आ रही है।

पढ़ें :- Delhi Minor Rape-Murder Case : प्रियंका गांधी बोलीं- देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी की रात में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री होगी। जिसके बाद पश्चिमी यूपी और राजस्थान में 27-28 फरवरी को बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में 28 फरवरी को बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26-28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी 25 और 26 फरवरी को बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 22 और 23 फरवरी को बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताई है। इसके साथ ही झारखंड, नगालैंड 22 फरवरी को बारिश और आंधी तूफान के आसार हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में 22 व 23 फरवरी को और ओडिशा में 24 फरवरी को बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के उत्तर-पश्चिम मैदानी क्षेत्रों के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, झारखंड और यूपी के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...