प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान उस वक्त भगदड़ मच गई जब एक महिला की आचनक हालत खराब हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दे कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के डबरा तहसील में पंडित प्रदीप मिश्रा के भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
नई दिल्ली। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Famous storyteller Pandit Pradeep Mishra) की कथा के दौरान उस वक्त भगदड़ मच गई जब एक महिला की आचनक हालत खराब हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दे कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के डबरा तहसील में पंडित प्रदीप मिश्रा के भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के डबरा तहसील में नवग्रह पीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Pran Pratistha Mahotsav of Navgraha Peeth) कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महोत्सव में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की भागवत कथा (Bhagwat Katha) का शिव महापुराण कथा (Shiva Mahapuran story) सुना रहे थे, जिसको सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं इटावा निवासी 65 वर्षीय पुष्पा देवी भी महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंची थी और वो भी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए गई थी। वह अपने बहनोई के घर सराफा बाजार में रूकी थी। कथा सुनने के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इस पर वहां पर मौजूद कर्मीयों और लोगों ने आनन-फानन में उन्हे निजी अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक महिला को कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) आ था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना कर दी गई उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।