सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक युवक की जमकर पिटाई कर रही है। युवती ने अपने उक हाथ में चप्पल ले रखी है और एक हाथ से युवक के शर्ट का कॉलर पकड़ उसकी बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर रही है।
लखनऊ। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक युवक की जमकर पिटाई कर रही है। युवती ने अपने उक हाथ में चप्पल ले रखी है और एक हाथ से युवक के शर्ट का कॉलर पकड़ उसकी बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर रही है। वहीं आस-पास मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने हुए है। यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक मोहल्ले का है।
मिर्जापुर में एक लड़की सड़क पर चप्पल से युवक की पिटाई कर रही है। इस लड़के पर लड़की के फोटो वायरल करके बदनाम करने का आरोप है। हालांकि लड़के का कहना है कि एक महीना पहले उसके भाई की हत्या हुई थी। हत्यारोपी अब लड़की को आगे करके उस पर छेड़छाड़ का झूठा इल्जाम लगा रहे हैं।#Mirzapur pic.twitter.com/ozUXleZuOL
— Anil Yadav (Journalist) (@AnillYadavIN) March 29, 2026
जानकारी के मुताबिक एक युवती ने कटरा कोतवाली में एक युवक के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकता दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक लगातार युवती को धमकी देकर डराने लगा। इसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर युवक की पिटाई शुरू कर दी और ताबड़तोड़ कई चप्पल आरोपी युवक पर बरसा दिए। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे और सड़क पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगिरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी ईशी ओझा के खिलाफ छेड़खानी के बाद धमकी देने की भी प्राथमिकी दर्ज की। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि हरना की गली निवासी ईशू ओझा पर 15 दिन पहले लड़की ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ईशू ओझा शनिवार को युवती को तुलसी चौक के पास पकड़कर धमकी देने लगा। इसके बाद लड़की ने पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में ईशू ओझा पर धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।