एक युवक पर इस कदर हैवानियत सवार हुई की उसने न उम्र की सीमा देखी और न ही इंसानियत। अपनी हवस में पागल हुए युवक ने मासूम को भी नहीं छोड़ा। युवक ने छह साल की मासूम को बारात दिखाने के बहाने खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पटना। एक युवक पर इस कदर हैवानियत सवार हुई की उसने न उम्र की सीमा देखी और न ही इंसानियत। अपनी हवस में पागल हुए युवक ने मासूम को भी नहीं छोड़ा। युवक ने छह साल की मासूम को बारात दिखाने के बहाने खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे लहूलहुान हालत में छोड़ कर फरार हो गया। यह पूरी घटना बिहार के बगहा जनपद की है।
बिहार के बगहा जनपद के धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक अपनी बुआ के घर गया था। इस दौरान पड़ोस के घर में शादी थी और लोग बारात निकालने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान आरोपी युवक ने घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम बच्ची को बारात दिखाने की बात बोल कर सुनसान खेत में ले गया। वहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत की सभी हदे पार कर दी। आरोपी ने पहले मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में खेतों में ही छोड़ कर फरार हो गया। देर रात तक बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात खेत-खलिहानों में बच्ची की तलाश कि, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
वहीं बच्ची जब होश में आई तो वह खून से लथपथ और आधी नंगी हालत में पड़ोस के गांव के एक ग्रामीण के घर पहुंची। ग्रामीणों ने आनन-फानन परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जाएगा। वहीं बच्ची की हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत बेतिया रेफर कर दिया।
बगहा एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि आरोपी पहचान वाल्मीकिनगर थाना इलाके के लव कुश घाट कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय गोपाल राम के रूप में की गई है। पुलिस ने जब आरोपी के घर में दबिश दी तो वह गायब मिला। एसपी ने आरोपी के नेपाल भागने की संभावना जताई है। वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी एक साथ मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। बॉर्डर पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।