1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. इंटरनेट पर पोर्न सर्च करते हुए युवक के उड़े होश, जब एडल्ट कंटेंट साइट पर गर्लफ्रेंड के साथ खुद का वीडियो देखा तो हो गया शॉक्ड

इंटरनेट पर पोर्न सर्च करते हुए युवक के उड़े होश, जब एडल्ट कंटेंट साइट पर गर्लफ्रेंड के साथ खुद का वीडियो देखा तो हो गया शॉक्ड

A young man was shocked when, while searching for porn on the internet, he stumbled upon a video of himself with his girlfriend on an adult content site.

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। इंटरनेट पर पोर्न सर्च करते हुए एक व्यक्ति उस वक्त हैरान रह गया, जब एक वीडियो में उसने खुद को देखा। यह वाकया हुआ है हांगकांग के एरिक के साथ। एरिक साल 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चीन गया था। इसी दौरान दोनों एक होटल में रुके हुए थे, जब दोनों का हिडेन कैमरे से वीडियो बन गया। बाद में यह वीडियो, एक एडल्ट कंटेंट (Adult Content) वाली साइट पर यह वीडियो अपलोड हो गया। बाद में एडल्ट कंटेंट सर्च करते हुए एरिक को जब यह वीडियो मिला तो वह शॉक्ड रह गए।

पढ़ें :- Porn Star बनने की सनक में पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, 13 मिनट की रिकॉर्डिंग कर रिश्तेदारों को भेजी

वीडियो फुटेज में क्या

वीडियो फुटेज (Video Footage) में नजर आ रहा है कि एरिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में जा रहा है। इसके बाद दोनों अपने बैग नीचे रखते हैं और इंटीमेट होने लगते हैं। दोनों को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहता कि होटल के कमरे में लगे एक हिडेन कैमरे में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो रही हैं। बीबीसी (BBC) के मुताबिक इस वीडियो को बिना दोनों के कंसेंट के एडल्ट वेबसाइट (Adult Website) पर अपलोड कर दिया गया। इसके बाद दुनिया में हजारों यूजर्स ने उनका वीडियो देखा।

अनुभव को बताया भयावह

एरिक ने इस अनुभव को बेहद भयावह बताया है। उसने कहा कि जब पहली बार उसने खुद को देखा तो यकीन नहीं हुआ। जब उसने यह बात अपनी गर्लफ्रेंड से बताई तो उसे लगा कि एरिक मजाक कर रहा है। लेकिन जब उसने खुद वीडियो देखा तो दहशत में आ गई। वह यह सोचकर डर गई कि उसे जानने वालों, दोस्तों, घरवालों, रिश्तेदारों, सहकर्मियों ने पहले ही इस फुटेज को ऑनलाइन देख लिया है। वीडियो सामने आने के बाद कपल ने कुछ हफ्तों तक बात भी नहीं की। अब दोनों, जब भी बाहर जाते हैं, पहचान छुपाने के लिए हैट पहनते हैं। वहीं, होटलों से भरसक दूर रहने की कोशिश करते हैं।

बदल गई एरिक की राय

एरिक का कहना है कि इस अनुभव ने स्पाई-कैमरा पोर्नोग्राफी (Spy-Camera Pornography) को लेकर उसकी राय पूरी तरह से बदल दी है। उसने कहा कि अब इस तरह का कंटेंट देखना बंद कर दिया है। उसने इन वेबसाइट्स पर जाना भी छोड़ दिया है। हां, एक बार उसने यह जरूर चेक किया था कि उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का वीडियो अभी भी वहां है या नहीं। बता दें कि चीन में स्पाईकैम पोर्न (Spycam porn) चीन में दस साल से अधिक समय से है। जबकि वहां पोर्न कंटेंट बनाना और शेयर करना गैरकानूनी है। ऐसे वीडियो आमतौर होटलों में गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए जाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...