1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गयी कार्रवाई: 10 संदिग्ध हिरासत में लिए गए, उपद्रवियों की शिनाख्त जारी

दिल्ली में पत्थरबाजों पर शुरू हो गयी कार्रवाई: 10 संदिग्ध हिरासत में लिए गए, उपद्रवियों की शिनाख्त जारी

पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्जकर उपद्रवियों की शिनाख्त शुरू कर दी। उपद्रवियों की शिनाख्त के बाद पुलिस अब इनपर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया। ये बवाल हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत देर रात ये कार्रवाई शुरू की थी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने इस अभियान का विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस और एमसीडी की टीम पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद वहां काफी तनाव बढ़ गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

पढ़ें :- दिल्ली में PM मोदी से CM योगी ने की शिष्टाचार भेंट, BJP के कार्यकारी अध्यक्ष और गृहमंत्री से भी करेंगे मुलाकात

हालांकि, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्जकर उपद्रवियों की शिनाख्त शुरू कर दी। उपद्रवियों की शिनाख्त के बाद पुलिस अब इनपर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे हिंसक रूप देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी।

उपद्रवियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। एफआईआर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है, हालांकि पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों की पहचान कर ली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...