1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan floods : अफगानिस्तान में हजारों बच्चे बाढ़ से प्रभावित, यूनिसेफ ने दी जानकारी

Afghanistan floods : अफगानिस्तान में हजारों बच्चे बाढ़ से प्रभावित, यूनिसेफ ने दी जानकारी

अफगानिस्तान में आयी बाढ़ ने तबाही मचा दी है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश के कई हिस्सों में असामान्य रूप से भारी मौसमी बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और संपत्ति और फसलें नष्ट हो गई हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan floods : अफगानिस्तान में आयी बाढ़ ने तबाही मचा दी है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। देश के कई हिस्सों में असामान्य रूप से भारी मौसमी बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और संपत्ति और फसलें नष्ट हो गई हैं। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी ने चेतावनी दी है कि कई बचे हुए लोग आजीविका चलाने में असमर्थ हैं।

पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए

देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से हजारों बच्चे प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। देश के कई हिस्सों में असामान्य रूप से भारी मौसमी बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और संपत्ति व फसलें नष्ट हो गई हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने बताया है कई लोग मारे जा चुके हैं और अनेक लोग बेघर हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा कि इस चरम मौसम में जलवायु संकट के बढ़ने के सभी लक्षण हैं, तथा पिछले वर्ष कुछ प्रभावित क्षेत्रों में सूखे की स्थिति भी बनी थी।

विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि मई में अफ़गानिस्तान में हुई असाधारण भारी बारिश के कारण 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और हज़ारों घर नष्ट हो गए, जिनमें से ज़्यादातर उत्तरी प्रांत बगलान में थे। डब्ल्यूएफपी ने कहा कि बचे हुए लोगों के पास न घर बचा है, न ज़मीन और न ही आजीविका का कोई स्रोत। यूनिसेफ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हजारों बच्चे अभी भी जारी बाढ़ से प्रभावित हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...