उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पति से फोन पर झगड़े के बाद पत्नी ने अपनी छह साल की बच्ची को जहर दिया और फिर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनो को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पति से फोन पर झगड़े के बाद पत्नी ने अपनी छह साल की बच्ची को जहर दिया और फिर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनो को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां मां को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बेटी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को लाल गंज थानाक्षेत्र के रामपुर बावली में अमित सिंह की थह साल की बेटी मोहिनी को उसकी मां कल्पना सिंह ने ही जहरीला पदार्थ खिला दिया। कल्पना के बाद में खुद भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनो को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
वहां से इलाज के बाद कल्पना को डिस्चार्ज कर दिया गया। बेटी मोहिनी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने पेट का पानी निकालने का प्रयास किया लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी तो प्रय़ागराज रेफर कर दिया।
साथ आए लोगो ने बताया कि पति अमित दूसरेबाग खरीदकर आम बेचता था। वह सोमवार सुबह आम लेकर वाराणशी चला गया। फोन पर पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी ने घर में रखी आम के कीड़े मारने वाली दवा बेटी को खिलाने के बाद खुद भी खा लिया।