पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स का शादी के बंधन में बंधने का सिलसिला जारी है। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं और अब इसी क्रम में मशहूर सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा का नाम भी शामिल हो गया है।
Milind Gaba – Priya Wedding: पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स का शादी के बंधन में बंधने का सिलसिला जारी है। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं और अब इसी क्रम में मशहूर सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा का नाम भी शामिल हो गया है।
मिंलिंद दूल्हा बन घोड़ी चढ़ चुके हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग शादी रचा रहे हैं, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनकी हल्दी मेहंदी और बारात की तस्वीरें वीडियो अपनी इंस्टास्टोरी से शेयर की हैं।
जिसमें दूल्हे मियां बने मिलिंद गाबा बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी मिलिंद गाबा की शादी में शामिल हुईं। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी से तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा मुंडा घोड़ी चढ़ ही गया’। इस दौरान अक्षरा भी लाल चटख लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Sizzling Bodycon Dress में मोनालिसा की तस्वीरों मचाया कोहराम, आपने देखि क्या ?
सिंगर मिलिंद गाबा ने हाल ही में गर्लफ्रेंड प्रिया संग सगाई की थी। उन्होंने अपनी सगाई में एक ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। मिलिंद ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे और आज वह दूल्हे राजा बनकर अपनी दुल्हनियां लेने पहुंच गए हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Tarak Ratna Health Update: तेलुगू एक्टर की हालत अब भी गंभीर, डॉ ने जारी किया अपडेट
मिलिंद ने शादी से पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी के फंक्शन 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 13 को कॉकटेल पार्टी होगी। 15 तारीख को प्रिया के घर मेहंदी सेरेमनी होगी।
View this post on Instagram
16 अप्रैल को हमारी शादी जाट और पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। मिलिंद और प्रिया लंबे समय से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। मिलिंद के स्ट्रगल के टाइम में प्रिया हमेशा उनके साथ रहीं। मिलिंद कहते हैं कि ये उनके लिए बहुत मायने रखता है।