HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना का कहर: अमेरिका-ब्राजील के बाद 4 लाख से ज्यादा मौतों वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत

कोरोना का कहर: अमेरिका-ब्राजील के बाद 4 लाख से ज्यादा मौतों वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई। अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गयी है। इन सबके बीच एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 853 मौतों के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या चार लाख पार हो गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई। अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गयी है। इन सबके बीच एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 853 मौतों के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या चार लाख पार हो गई है।

पढ़ें :- New CM Atishi: दिल्ली की नई सीएम आतिशी समेत इन नेताओं ने ली शपथ; देखें मंत्रियों की लिस्ट

इस तरह से भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा देश बना गया है, जहां कोरोन से अब तक चार लाख से अधिक मौतें हुई हैं। दरअसल, भारत में कोरोना से जान गंवाने वालें की संख्या 4,00,312 हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में ये आंकड़ा 6.5 लाख और ब्राजील में 5.2 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के एक दिन में 46317 नए मामले मिले।

वहीं इसी दौरान करीब 59384 लोग इससे ठीक भी हुए। देश में फिलहाल पांच लाख के करीब एक्टिव केस रह गए हैं और बीते पांच दिनों से कोरोना के नए मामले 50 हजार के बेंच मार्क से नीचे हैं। राहत की बात है क रिकवरी रेट बढ़कर 97.1 फीसदी हो गया है। वहीं, साप्ताहिक प़जिटिविटी रेट 2.57 पर है।

 

पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...