1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव : बिना दूल्हे के निकली बारात, अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर कर पूछा- भाजपा का दूल्हा कौन?

दिल्ली चुनाव : बिना दूल्हे के निकली बारात, अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर कर पूछा- भाजपा का दूल्हा कौन?

दिल्ली में चुनावी सरगर्मी के बीच अजब गजब नजारे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक अजब नजारा दिल्ली के राजिंदर नगर में दिखा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party's Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने भाजपा पर तंज कसते हुए राजिंदर नगर में 'बिन दूल्हे की बारात' निकाल दी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी सरगर्मी के बीच अजब गजब नजारे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक अजब नजारा दिल्ली के राजिंदर नगर में दिखा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने भाजपा पर तंज कसते हुए राजिंदर नगर में ‘बिन दूल्हे की बारात’ निकाल दी। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता संजय सिंह ( Sanjay Singh) एक घोड़ी और बैंड पार्टी के साथ नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- UP News: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि यदि रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) उनका सीएम चेहरा नहीं हैं तो फिर कौन है? दो-तीन दिन पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी भाजपा के नेता रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को चुनौती दी थी। केजरीवाल ने पूछा था कि दिल्ली को लेकर उनका विजन क्या है। वह दिल्ली के बारे में क्या सोचते हैं?

पढ़ें :- बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है...तेज प्रताप यादव के बयान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

संजय सिंह ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तो रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) से सार्वजनिक मंच पर बहस करने को चुनौती तक दी थी। रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) भाजपा में मुख्यमंत्री पद के सबसे सशक्त और मजबूत दावेदार हैं। उनमें वह सारी योग्यता है जो भाजपा में मुख्यमंत्री बनने के लिए चाहिए। अब पता चल रहा है कि बिधूड़ी भी कह रहे हैं कि वह भाजपा के सीएम फेस नहीं हैं। यदि वह सीएम चेहरा नहीं हैं तो भाजपा को बताना चाहिए कि उनका दूल्हा कौन है?

पढ़ें :- Lucknow के अलीगंज अग्निकांड का अवैध भवन होगा ध्वस्त, 15 लोगों की गई थी जान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...