1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चुनावी रण में उतरे राहुल गांधी, वीडियो शेयर कर बोले-ये है केजरीवाल जी की ‘चमकती’ दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली

चुनावी रण में उतरे राहुल गांधी, वीडियो शेयर कर बोले-ये है केजरीवाल जी की ‘चमकती’ दिल्ली, पेरिस वाली दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में कांग्रेस पार्टी को 13 साल बाद सत्ता काबिज होने के लिए ऐड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगा रही है। इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली की जनता की चुनावी नब्ज टटोलते हुए सड़कों पर उतकर खुद मोर्चा संभाल लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में कांग्रेस पार्टी को 13 साल बाद सत्ता काबिज होने के लिए ऐड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगा रही है। इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली की जनता की चुनावी नब्ज टटोलते हुए सड़कों पर उतकर खुद मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक वीडियो शेयर कर दिल्ली की दुर्दशा को उजागर किया है।

पढ़ें :- यूपी में ट्रांसफार्मर से टकराई कार, 3 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत, 3 घायल

वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि ये है केजरीवाल जी की ‘चमकती’ दिल्ली – पेरिस वाली दिल्ली। राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर लगातार दूसरे दिन जोरदार हमला बोला है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapse : बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

मोदी जी और केजरीवाल जी में कोई फर्क नहीं है, दोनों एक के बाद एक झूठे वादे और प्रचार करते हैं

एक दिन पहले सोमवार को राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अपनी पहली चुनावी जनसभा में अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि AAP संयोजक भी पीएम मोदी की तरह झूठे वादे करते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना के विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। उन्होंने यह वादा भी किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर राष्ट्रीय राजधानी में जाति जनगणना कराई जाएगी।

पढ़ें :- आकाश आनंद से जिम्मेदारी छीन,भाई ईशान को सौंपी 15 राज्यों की कमान! मायावती का बड़ा दांव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...