HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Follow Home Remedies: खाना खाने के बाद गुब्बारे जैसा फूलने लगता है आपका पेट, तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

Follow Home Remedies: खाना खाने के बाद गुब्बारे जैसा फूलने लगता है आपका पेट, तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट गुब्बारे जैसा फूलने लगता है। इसके चलते कई लोगों काफी परेशानी हो जाती है। पेट फूलने की वजह से न तो ठीक ढंग से बैठते बनता है और न ही चलते। ऐसी समस्या को ब्लोटिंग कहा जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Follow Home Remedies: कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट गुब्बारे जैसा फूलने लगता है। इसके चलते कई लोगों काफी परेशानी हो जाती है। पेट फूलने  (flatulence)की वजह से न तो ठीक ढंग से बैठते बनता है और न ही चलते। ऐसी समस्या को ब्लोटिंग (bloating) कहा जाता है।

पढ़ें :- Health Tips: खाना खाने के बाद न करें ये काम, रहें सावधान

ब्लोटिंग (bloating)  होने पर पेट में गैस बनना, हवा पास न होना और दर्द और सूजन की समस्या होती है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर ठीक प्रकार से चबा चबा कर खाना न खाने और जल्दबाजी में खाने से खाना पच नही पाता है।

खाने को चबा कर आराम से खाने से जल्दी बच जाता है।पेट फूलने की दिक्कत नहीं होती है।अगर अक्सर ही आपको पेट फूलने की समस्या रहती है तो इसमें हींग आपकी काफी हद तक मदद कर सकती है। दाल बनाने के समय एक चुटकी हींग डालने से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है।अगर हो सकते तो एक चुटकी हींग को फांक कर पानी पी लें। तुरंत आराम मिल जाएगा।

खाना खाते समय अधिक मात्रा में पानी पीने से भी पेट फूलने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप गुनगुना पानी का इस्तेमाल कर सकते है। खाने में केला, जामुन, पपीता, गाजर, संतरा और अनानास फल का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या से निजात मिल सकती है।

साथ ही खाना खाने से आधा घंटा पहले नींबू पानी पीने से भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

पढ़ें :- गर्मियों में रक्षा कवच का काम करती हैं ये तीन पत्तियां एलोवेरा, पुदीना और धनिया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...