1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips: खाना खाने के बाद न करें ये काम, रहें सावधान

Health Tips: खाना खाने के बाद न करें ये काम, रहें सावधान

पोषण सेहत के बहुत आवश्यक है। हेल्दी खाना शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करता है। भोजन के कुछ नियम है। उन नियमों का पालने करने से सेहत को संपूर्ण पोषण मिलता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Health Tips : पोषण सेहत के बहुत आवश्यक है। हेल्दी खाना शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करता है। भोजन के कुछ नियम है। उन नियमों का पालने करने से सेहत को संपूर्ण पोषण मिलता है। जो इन नियमों का पालन नहीं ​करता उसे सेहत को लेकर सावधन रहने की जरूरत है। आय जानते है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

1. फल न खाएं- खाने के तुरंत बाद फल खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

2. नींद से बचें- खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के बाद तुरंत सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा बढ़ जाता है।

3. स्मोकिंग न करें- खाने के तुरंत बाद कई लोग स्मोकिंग का शौक रखते हैं। खाने के बाद स्मोकिंग करने से बहुत हानि होती है। इससे कैंसर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

4. चाय न पीएं- खाने के तुरंत बाद चाय न पीएं, क्योंकि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाना पचने में दिक्कत होती है व एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

पढ़ें :- Benefits of drinking clove water: डेली सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

5. नहाना नहीं चाहिए- खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...