1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. रणवीर कपूर के बाद आलिया भट्ट भी बनेंगी ‘रामायण’ का हिस्सा, निभाएँगी ये रोल

रणवीर कपूर के बाद आलिया भट्ट भी बनेंगी ‘रामायण’ का हिस्सा, निभाएँगी ये रोल

रणबीर कपूर की आनेवाली फिल्म ‘रामायण’ का लगातार  बज़ बना हुआ है। इस फिल्म को नितीश तिवारी ने डायरेक्ट किया है जो की बहुत ही बड़ी बजट की फिल्म है।  रणबीर कपूर के बाद अब उनकी पत्नी और फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी रामायण का हिस्सा बनेंगी।  वह साउथ में बनने वाली एक्टर विष्णु मांचू की रामायण में नजर आएंगी।बात दें कि  विष्णु मांचू ने पहले बताया कि वह  रामायण को लेकर एक फिल्म पर काफी समय से काम कर रहे हैं. इसके साथ ही  उन्होंने ये भी बताया कि वह इसमें रावण के कैरक्टर  पर ज्यादा ध्यान फोकस करेंगे।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Bollywood update : रणबीर कपूर की आनेवाली फिल्म ‘रामायण’ का लगातार  बज़ बना हुआ है। इस फिल्म को नितीश तिवारी ने डायरेक्ट किया है जो की बहुत ही बड़ी बजट की फिल्म है।  रणबीर कपूर के बाद अब उनकी पत्नी और फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी रामायण का हिस्सा बनेंगी। ,वह साउथ में बनने वाली एक्टर विष्णु मांचू की रामायण में नजर आएंगी।बात दें कि  विष्णु मांचू ने पहले बताया कि वह  रामायण को लेकर एक फिल्म पर काफी समय से काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- Indigo Crisis : ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार पर भरोसा रखिए वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी…

इसके साथ ही  उन्होंने ये भी बताया कि वह इसमें रावण के कैरक्टर  पर ज्यादा ध्यान फोकस करेंगे। उन्होंने 2009 में इस कॉन्सेप्ट पर काम करना शुरू किया था और राम की रोल  के लिए उन्होंने एक्टर सूर्या से संपर्क किया था. हालांकि उस दौरान कम बजट होने के कारण फिल्म तैयार नहीं हो पाई।

विष्णु ने interview में किया खुलासा

एक इंटरव्यू में विष्णु ने बताया कि उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट तैयार की है, जिसमें रावण के जन्म से लेकर उसके अंत तक की स्टोरी दिखाई जाएगी।  वहीं, फिल्म में कौन कौन है इसे लेकर भी विष्णु ने बात किया है। उन्होने  कहा कि भगवान राम के लिए सूर्या उनकी पहली पसंद है और माता सीता की भूमिका के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को पसंद कर लिए हैं।

फिल्म में नज़र आएंगे ये स्टार

पढ़ें :- Bigg Boss Season 19 Winner : बिग बॉस 19 के विनर हैं अमाल मलिक, स्क्रीन पोल का दावा

 

वहीं फिल्म में स्टार कास्ट की बात करें तो इसे लेकर विष्णु ने  कहा  कि भगवान हनुमान का किरदार वह खुद निभाना चाहते थे। लेकिन  मोहन बाबू ने इसको लेकर इनकार किया और उन्होंने रावण के बेटे इंद्रजीत के किरदार के लिए विष्णु को फाइनल किया।  इसके अलावा जूनियर एनटीआर के भाई कल्याण भगवान राम के भाई लक्ष्मण की भूमिका में दिखेंगे। एक्टर सत्यराज वीर जटायु के रोल में नजर आएंगे।

 

 

 

पढ़ें :- Bigg Boss Season 19 Winner : होस्ट सलमान खान आज रात विनर अनाउंस करने के लिए पूरी तरह हैं तैयार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...