1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के बाद योगी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह, बोले- ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं, ख़राब हो जाएगी हालत

VIDEO-सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के बाद योगी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह, बोले- ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं, ख़राब हो जाएगी हालत

यूपी के अलीगढ़ जिले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन (SP MP Ramji Lal Suman) के काफिले पर हमला करने में करणी सेना (Karni Sena) के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर, सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, सुमित सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी आरोपियों को तत्काल SDM के यहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन (SP MP Ramji Lal Suman) के काफिले पर हमला करने में करणी सेना (Karni Sena) के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर, सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, सुमित सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी आरोपियों को तत्काल SDM के यहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपियों के विरुद्ध सिर्फ शांति भंग करने जैसी सामान्य धाराओं में केस दाखिल हुआ था। इधर रविवार को हुए काफिले पर हमले को लेकर दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह (Minister of State Thakur Raghuraj Singh) ने बयान देते हुए रामजी लाल सुमन (Ramji Lal Suman) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इनके साथ तो ऐसा ही होगा।

पढ़ें :- DUSU Election Results : अखिलेश यादव बोले- भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा

रघुराज ने कहा कि ये मुगलों की नाजायज औलाद, इनके साथ तो ये होना है। मुगलों और आक्रांताओं को अपना बाप कहते हैं। ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं होगा। हालत खराब हो जाएगी। जिस गांव में 10 ठाकुर हैं वो भी 100 वोट डलवाने की ताकत रखते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति के साथ ऐसा ही होना चाहिए। मैं उन लोगों की तारीफ करूंगा जिन्होंने इसका विरोध किया। इसका विरोध अब पूरे देश में भी होगा।

रघुराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ठाकुरों से पंगा लेना महंगा पड़ेगा। रघुराज सिंह ने कहा कि यह मुगलों की नाजायज औलाद है। उनके साथ होना ही है क्योंकि यह अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं है। मुगलों को आक्रांताओं को अपना बाप कहते हैं केवल वोट के खातिर, इसलिए इनके साथ में ऐसा ही होगा जहां भी जाएंगे पूरे देश में यही स्थिति बनेगी। मैं तो उन बच्चों की भी तारीफ करूंगा कि उन्होंने सही किया। हर जगह हर मोर्चे पर इनको विफल करना चाहिए। यह बेईमान एक समाज से लड़ाई लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राणा सांगा ने देश के लिए 80 घाव होने के बाद भी लड़ाई लड़ी। में रामजीलाल सुमन के घर से पूछना चाहता हुं कि उनके घर से कितने फोर फादर स्वतंत्रता सेनानी हुए और कितने रन बांकुरे हुए और कितने उन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी। क्योंकि अपनी जीभ को चला सकते हैं। मैं आपके माध्यम से यही पूछूंगा और आने वाले चुनाव में अखिलेश को भी दिखा देंगे।

पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...