HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने लौटाई बारात, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने लौटाई बारात, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

दूल्हे को नशे में टुन्न देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार। जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ लेकिन बात नहीं बनी। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने भी दुल्हन के फैसले को जायज बताया। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

हरदोई। दूल्हे को नशे में टुन्न देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार। जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ लेकिन बात नहीं बनी। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने भी दुल्हन के फैसले को जायज बताया।

पढ़ें :- लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां 'उड़' गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

बता दें कि यह वाक्या हरदोई के ग्रामीण इलाके गौरीफर्खुद्दीन की है। जहां किसान परिवार की एक बेटी का विवाह उन्नाव जनपद के कन्हौआ गांव निवासी एक सजातीय युवक से तय हुआ था। शनिवार को बारात भी धूमधाम के साथ गांव आई। घर वालों ने बारात का बड़े ही धूम- धाम से स्वागत  किया। लेकिन द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद जब जयमाला के समय दुल्हन स्टेज पर आई तो उसने अपने होने वाले जीवनसाथी को नशे में देखा। जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

घर वालें और रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन ने किसी की एक ना सुनी। पूरी रात पंचायत होने के बाद आखिर बारात बिना दुल्हन ही लौट गई। जिसके बाद गांव वालों ने उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...