1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजनों को हुई दुष्कर्म घटना की जानकारी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजनों को हुई दुष्कर्म घटना की जानकारी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

यूपी के हाथरस जिले स्थित सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट घटना के पांच माह से भी ज्यादा समय के बाद गुरुवार रात दर्ज की गई। इस मामले में आरोपी भी किशोर है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

By santosh singh 
Updated Date

हाथरस । यूपी के हाथरस जिले स्थित सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट घटना के पांच माह से भी ज्यादा समय के बाद गुरुवार रात दर्ज की गई। इस मामले में आरोपी भी किशोर है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

पढ़ें :- BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया...छात्रों से संवाद के दौरान बोले राहुल गांधी

किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि गत 25 दिसंबर को उसकी बेटी (13) स्नानघर में नहा रही थी। उसी समय पड़ोस का एक किशोर घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोर की उम्र भी 18 साल से कम है। उसने उनकी बेटी को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। पीड़ित की बड़ी बहन ने जब उसे गर्भवती हालत में देखा तब, उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...