1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अगापे मिशन स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, पालिका अध्यक्ष ने किया विजेताओं का सम्मान

अगापे मिशन स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, पालिका अध्यक्ष ने किया विजेताओं का सम्मान

अगापे मिशन स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, पालिका अध्यक्ष ने किया विजेताओं का सम्मान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: नौतनवा नगर स्थित अगापे मिशन स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

पढ़ें :- अखिलेश को क्या चाय पिलाई? खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारी रेड, अब सपा प्रमुख ने चाय वाले को दिए पीतल के बर्तन, कसा ये तंज

मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने विद्यालय प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, खेलभावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक जाखेर बड़भुईया को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में सभासद राहुल दूबे, लल्लू जायसवाल, वारिश कुरैशी, रवि त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- Video- 'अब नहीं आऊंगा दोस्त, अब नहीं आऊंगा...' सूरत छोड़ने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूर, रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...