1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुईं मौसम नूर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुईं मौसम नूर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इससे पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। दरअसल, मौसम नूर कांग्रेस से ही टीएमसी में आईं थीं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, उन्होंने घर वापसी कर ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इससे पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। दरअसल, मौसम नूर कांग्रेस से ही टीएमसी में आईं थीं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, उन्होंने घर वापसी कर ली है।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खेला दलित मुस्लिम कार्ड, सीएम ममता बनर्जी की मुसीबत बढ़ी, भाजपा को मिल सकता है फायदा

मौसम नूर मालदा के खान चौधरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी। वहीं मुस्लिम इलाकों में कांग्रेस का हौसला भी बढ़ेगा। बता दें कि, मौसम नूर कांग्रेस मुख्यालय में जयराम रमेश, पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं।

नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव मालदा से लड़ने की संभावना है। वह 2009 से 2019 तक कांग्रेस पार्टी से मालदा से दो बार लोकसभा सदस्य रही हैं। वह 2019 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयीं थीं और तृणमूल के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2020 में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था।

 

 

पढ़ें :- 'अगर BJP सत्ता में आयी तो लोगों को मच्छली-अंडा-मीट नहीं खाने देगी...' पुरुलिया में बोलीं सीएम ममता बनर्जी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...