आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इससे आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को फिलहाल इंतजार करना होगा।
नई दिल्ली। आयुष एडमिशंस सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इससे आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को फिलहाल इंतजार करना होगा।
कमेटी के अनुसार, काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल और नई सीट मैट्रिक्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नए निर्देश जारी होने तक नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
AIAPGET Counselling 2026: क्या है नया अपडेट?
कमेटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहले काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया था। इसके अनुसार, राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अक्तूबर 2026 से शुरू होना था। हालांकि, प्रशासनिक कारणों से काउंसलिंग को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। कमेटी संशोधित शेड्यूल के साथ नई सीट मैट्रिक्स भी जारी करेगी। इसमें भाग लेने वाले संस्थानों और विभिन्न श्रेणियों के तहत उपलब्ध सीटों का विवरण दिया जाएगा। उम्मीदवारों को नई तारीखों की घोषणा होने तक रजिस्ट्रेशन और अन्य काउंसलिंग गतिविधियों के लिए आधिकारिक निर्देशों का इंतजार करना चाहिए।

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग दोबारा शुरू होने पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए जरूरी प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए। दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:
एआईएपीजीईटी 2026 का एडमिट कार्ड
एआईएपीजीईटी 2026 की स्कोरकार्ड या रैंक लेटर
एएसीसीसी का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
जन्मतिथि के सत्यापन के लिए कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
संबंधित कोर्स का डिग्री प्रमाणपत्र- BAMS, BHMS, BUMS या BSMS
सभी प्रोफेशनल परीक्षाओं की मार्कशीट
अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र
संबंधित आयुष काउंसिल द्वारा जारी स्थायी या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र
वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
ईब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी रखनी चाहिए। संबंधित संस्थान कोर्स, श्रेणी और प्रवेश नियमों के अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज भी मांग सकता है।
AIAPGET Counselling 2026 का नया शेड्यूल कैसे चेक करें?
संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर काउंसलिंग या नवीनतम नोटिस सेक्शन खोलें।
AIAPGET PG Counselling 2026 से संबंधित अपडेट खोजें।
संशोधित शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स का नोटिस खोलें।
नई तारीखों, रजिस्ट्रेशन और आगे की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ें।