1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Air India flight : सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान कई घंटे लेट हुई , विमान में एसी नहीं था

Air India flight : सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान कई घंटे लेट हुई , विमान में एसी नहीं था

सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान के यात्रियों को गुरुवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि विमान में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में छह घंटे से अधिक की देरी हो गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Air India flight:सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान के यात्रियों को गुरुवार शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि विमान में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में छह घंटे से अधिक की देरी हो गई।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

एयरलाइन के एक अधिकारी के अनुसार एआई 183 उड़ान को गुरुवार को साढ़े तीन बजे रवाना होना था लेकिन उसका समय बदल दिया गया है और अब वह उड़ान शुक्रवार को तीन बजे उड़ान भरेगी। इस उड़ान के कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस देरी को लेकर शिकायत की। एक ने कहा कि विमान में वातानुकूलन नहीं था।

पत्रकार श्वेता पुंज ने बृहस्पतिवार रात को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ अगर निजीकरण की कोई कहानी विफल हुई है तो वह एयर इंडिया है। एआई 183 उड़ान में आठ घंटे से अधिक देरी हो गयी, यात्रियों को बिना वातानुकूलन के विमान में चढ़ाया गया। जब उड़ान में कुछ लोग बेहोश हो गये तब यात्रियों उतार दिया गया। यह अमानवीय है।’’

 

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा 7 सीटों पर शरद पवार, आठवले, विनोद तावड़े, ज्योति वाघमारे, पार्थ पवार समेत सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...