1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिल्डिंग में जा घुसा एयर इंडिया का विमान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की देखें सबसे भयावह तस्वीर

बिल्डिंग में जा घुसा एयर इंडिया का विमान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की देखें सबसे भयावह तस्वीर

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है।एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान का संपर्क टूट गया और वह मेघानी नगर स्थित मेंटल हॉस्पिटल कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है।एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान का संपर्क टूट गया और वह मेघानी नगर स्थित मेंटल हॉस्पिटल कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पढ़ें :- बॉलीवुड से दुखद खबर, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

विमान में विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर…

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।हादसे की जगह से अब तक 133 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

पढ़ें :- दिल्ली: पुलिस वाले बनकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप करने वाले एक आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो फरार

अहमदाबाद विमान हादसे पर सोनिया गांधी का बयान

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर बयान जारी किया है। सोनिया ने कहा, कि ‘अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे से मैं बेहद स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं यात्रियों और चालक दल के परिजनों के साथ हैं। जो दृश्य सामने आए हैं, वे बेहद पीड़ादायक हैं। पूरा देश शोक में है और प्रार्थना कर रहा है।

आसमान में छाया धुआं

विमान का वीडियो भी सामने आया है। 17 सेकंड के वीडियो में विमान को रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होते हुए दिखाया गया है। वीडियो में हवाई अड्डे से आसमान में घना काला धुआं भी उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में देश विरोधी पोस्ट के आरोप में UP का युवक हिरासत में, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर पुलिस की कार्रवाई जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...