1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Airbus and Amazon agreement : एयरबस और अमेजन के बीच सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए समझौता, माना जा रहा है बड़ा प्रयास

Airbus and Amazon agreement : एयरबस और अमेजन के बीच सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए समझौता, माना जा रहा है बड़ा प्रयास

एयरबस ने मंगलवार को बताया कि उसने अमेज़न के साथ एक प्रारंभिक समझौता किया है, जिसके तहत एयरलाइनों को इंटरनेट कनेक्टिविटी (Internet connectivity to airlines) प्रदान की जाएगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Airbus and Amazon agreement :  एयरबस ने मंगलवार को बताया कि उसने अमेज़न के साथ एक प्रारंभिक समझौता किया है, जिसके तहत एयरलाइनों को इंटरनेट कनेक्टिविटी (Internet connectivity to airlines) प्रदान की जाएगी। यह सुविधा अमेज़न की प्रस्तावित ‘कुइपर’ सैटेलाइट श्रृंखला (The Kuiper satellite series) के माध्यम से दी जाएगी। यह कदम एयरबस के हाई बैंडविड्थ कनेक्टिविटी प्लस कार्यक्रम ( High Bandwidth Connectivity Plus Program) को और बेहतर बनाने की योजना का हिस्सा है।

पढ़ें :- युद्ध में साथ न देने पर यूके का बहुत बड़ा नुकसान, यूएस ने वापस लिया समर्थन, चागोस द्धीप समूह अब हुआ मॉरीशस का

इस समझौते की घोषणा जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में चल रही प्रमुख केबिन इंटीरियर्स प्रदर्शनी( Cabin Interiors Exhibition ) के दौरान की गई। यह साझेदारी एयरलाइन यात्रियों ( airline passengers ) को उड़ान के दौरान बेहतर और तेज़ इंटरनेट सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास मानी जा रही है।

 

 

 

पढ़ें :- युद्ध के बीच ईरान के नेता का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका और इजराइल बातचीत को लेकर नहीं है गंभीर, राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा नहीं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...