1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Singham re-released: अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम बड़े पर्दे पर फिर से होगी रिलीज

Singham re-released: अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम बड़े पर्दे पर फिर से होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की 2011 की सुपरहिट फिल्म सिंघम, अपने सीक्वल सिंघम अगेन की दिवाली रिलीज से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही हैं। यह जानकारी खुद निर्देशक रोहित शेट्टी ने शेयर की हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Singham re-released:  बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की 2011 की सुपरहिट फिल्म सिंघम, अपने सीक्वल सिंघम अगेन की दिवाली रिलीज से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही हैं। यह जानकारी खुद निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने सिंघम का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अजय देवगन सिंघम के फेमस पोज में नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- उर्वशी रौतेला ने सऊदी अरब में रचा इतिहास, ‘कसूर 2’ और रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सुपरस्टार का जलवा

पढ़ें :- Dhurandhar Movie: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह ​भी फिल्म धुरंधर का बज रहा डंका, पुष्पा 2 और छावा का तोड़ा रिकॉर्ड

अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचाई थी, और अब इसे 18 अक्तूबर को फिर से सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

पढ़ें :- प्रेयर मीट में धर्मेंद्र के अधूरे सपने का जिक्र कर हुईं भावुक हेमा मालिनी, दोनों बेटियां भी थीं मौजूद

इस जानकारी को खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम में अजय देवगन के अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आई थीं। यह फिल्म अपने दमदार एक्शन और अजय देवगन की बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

दिलचस्प बात यह है कि सिंघम की रि-रिलीज दिवाली से ठीक पहले हो रही है, जब रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सिंघम अगेन भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बार दर्शक फिर से सिंघम के दमदार डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस का आनंद ले सकेंगे। फैंस के बीच इस खबर को लेकर काफी उत्साह है, और सोशल मीडिया पर अजय देवगन के पोस्ट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया भी देखी जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...