1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, मछली खाने के आरोप से आहत पहुंचे सिविल कोर्ट

अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, मछली खाने के आरोप से आहत पहुंचे सिविल कोर्ट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय (Uttar Pradesh Congress Committee President and former minister Ajay Rai) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अजय राय (Ajay Rai) का आरोप है कि अयोध्या में उनके मछली खाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से लगाए गए आरोप झूठे और आपत्तिजनक हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय (Uttar Pradesh Congress Committee President and former minister Ajay Rai) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अजय राय (Ajay Rai) का आरोप है कि अयोध्या में उनके मछली खाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से लगाए गए आरोप झूठे और आपत्तिजनक हैं। इससे आहत होकर उन्होंने मंगलवार को लखनऊ की सिविल कोर्ट में मानहानि का दावा दाखिल किया।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

अजय राय (Ajay Rai) का कहना है कि उनके खिलाफ गलत तथ्य प्रस्तुत कर उनकी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसी को आधार बनाकर उन्होंने न्यायालय का रुख किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी व्यक्ति के बारे में गलत और तथ्यहीन आरोप लगाना गंभीर विषय है। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से जवाब देने की बात कही है।

जानिए पूरा मामला

पूरा मामला अयोध्या में अजय राय (Ajay Rai)  के लिए कथित तौर पर आयोजित ‘मछली भोज’ के आरोपों से जुड़ा है। इस मामले पर यूपी में बीते कुछदिनों से खूब सियासी बयानबाजी होगी। अजय राय (Ajay Rai)  के कोर्ट पहुंचने के बाद मामला कानूनी लड़ाई में तब्दील हो गया है। हालांकि अजय राय (Ajay Rai)  के मुकदमे दायर करने के बाद बीजेपी सरकार व सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...