1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. “लोगों को मेरे बारे में बोलने दीजिए, वे पिछले 20 साल से बोलते आ रहे हैं” : अजिंक्य रहाणे

“लोगों को मेरे बारे में बोलने दीजिए, वे पिछले 20 साल से बोलते आ रहे हैं” : अजिंक्य रहाणे

  37 वर्षीय अजिंक्य रहाणे एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से उनके करियर और भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन आईपीएल के पहले ही मैच में शानदार पारी खेलकर उन्होंने आलोचकों को जवाब दे दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों.......

By हर्ष गौतम 
Updated Date

स्पोर्ट्स डेस्क, पर्दाफाश।  37 वर्षीय अजिंक्य रहाणे एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से उनके करियर और भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन आईपीएल के पहले ही मैच में शानदार पारी खेलकर उन्होंने आलोचकों को जवाब दे दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

पढ़ें :- "कहानियां मत बनाइए…" सूर्यकुमार को लेकर कोच जयवर्धने का साफ बयान

रहाणे ने कहा, “लोगों को मेरे बारे में बोलने दीजिए, वे पिछले 20 साल से बोलते आ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट हैं और किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेलते। दरअसल, पिछले कुछ समय से रहाणे के करियर को लेकर अटकलें तेज थीं। उन्होंने पिछले सीजन में मुंबई रणजी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और सफेद गेंद के टूर्नामेंट में भी कप्तानी नहीं की थी। वह आखिरी बार 2023 में भारत के लिए खेले थे, जिसके बाद उनकी वापसी को लेकर सवाल उठ रहे थे।

रहाणे ने यह भी कहा कि पिछले 2-3 साल में सफेद गेंद क्रिकेट में उनका खेल बेहतर हुआ है और एक खिलाड़ी के तौर पर लगातार सुधार करना ही उनका लक्ष्य है। मैच को लेकर उन्होंने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम 235-240 रन तक पहुंच सकती थी, लेकिन बुमराह के आखिरी ओवरों ने मैच का रुख बदल दिया।

रहाणे ने कहा, “बुमराह के दो ओवरों से काफी फर्क पड़ा, यही वजह है कि वह इतने महान गेंदबाज हैं।” इस पारी के बाद एक बार फिर अजिंक्य रहाणे ने दिखा दिया है कि अनुभव और क्लास अब भी उनके पास भरपूर है, और वह आलोचनाओं का जवाब अपने बल्ले से देना जानते हैं।

पढ़ें :- 'कैमरन ग्रीन हैं चोटिल, इसलिए नहीं मिली गेंदबाजी...' KKR को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सावधानी बरतने की दी है नसीहत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...