1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ajit Vinayak Gupte : अजीत विनायक गुप्ते जर्मनी में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

Ajit Vinayak Gupte : अजीत विनायक गुप्ते जर्मनी में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

वरिष्ठ राजनयिक अजीत विनायक गुप्ते को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुप्ते अभी मिस्र में भारत के राजदूत हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ajit Vinayak Gupte : वरिष्ठ राजनयिक अजीत विनायक गुप्ते को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुप्ते अभी मिस्र में भारत के राजदूत हैं।  विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान में मिस्र में भारत के राजदूत अजीत विनायक गुप्ते (आईएफएस: 1991) को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।’’

पढ़ें :- रसोई गैस की कीमतों में भारी इजाफे पर कांग्रेस, बोली- मोदी है तो मुमकिन है, एक दिन में मोदी जी इतना विकास

यह नियुक्ति ऐसे वक्त में की गयी है जब जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज का इस महीने भारत की यात्रा करने का कार्यक्रम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...