1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा में कलह के बाद मायावती के साथ पहली बार नजर आए आकाश आनंद, लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

बसपा में कलह के बाद मायावती के साथ पहली बार नजर आए आकाश आनंद, लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Kanshiram Death Anniversary : बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को उनकी पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी मौजूद रहे। पिछले दिनों पार्टी में अंदरूनी कलह में निष्कासन और वापसी के बाद यह पहला मौका था, जब मायावती को आकाश के साथ देखा गया। जिससे दोनों के बीच सभी मतभेद खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Kanshiram Death Anniversary : बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को उनकी पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी मौजूद रहे। पिछले दिनों पार्टी में अंदरूनी कलह में निष्कासन और वापसी के बाद यह पहला मौका था, जब मायावती को आकाश के साथ देखा गया। जिससे दोनों के बीच सभी मतभेद खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी से दिल्ली जानेवाली ट्रेनें कैंसिल, जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को देखते हुए उठाया गया कदम!

पूर्व सीएम मायावती ने शुक्रवार को लखनऊ में बसपा सेन्ट्रल कैम्प कार्यालय में कांशीराम की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर आकाश आनन्द और पार्टी के बाकी नेताओं ने भी बसपा संस्थापक कांशीराम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व पछाड़े गये ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य कमज़ोर तबक़ों आदि को उनके वोट की ताक़त के माध्यम से सत्ता की मास्टर चाबी देकर उन्हें शोषित से शासक वर्ग बनाने हेतु इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के रुके एवं बिखरे हुये कारवाँ को आगे मंज़िल तक पहुँचाने के लिये बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।”

पढ़ें :- Viral : अवैध संबंध के शक में बीबी ने शौहर को सुलाकर चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट, बोली-तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगी

बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, “मान्यवर श्री कांशीराम जी के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बी.एस.पी. की चार बार सरकार बनी और इसके माध्यम से ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के ऐतिहासिक कार्य करके ’बहुजन समाज’ में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आदि के समता व समानता के हक़ के लिये उनके अतुलनीय संघर्ष व बहुमूल्य योगदान को ज़मीनी स्तर पर उतारकर संविधान के पवित्र मंशा की पूर्ति की गयी। यही नहीं बल्कि इन महापुरुषों की प्रेरणा से, यूपी में सर्वसमाज के हित में अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून का राज क़ायम करके तथा जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी, बेहतरीन सरकार देकर मान्यवर श्री कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...