1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘पुलिस सेवा की आउटसोर्सिंग’ ख़बर पर अखिलेश ने बोला बड़ा हमला, भाजपा कहीं किसी दिन ‘सरकार’ ही न कर दे आउटसोर्स

‘पुलिस सेवा की आउटसोर्सिंग’ ख़बर पर अखिलेश ने बोला बड़ा हमला, भाजपा कहीं किसी दिन ‘सरकार’ ही न कर दे आउटसोर्स

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि यूपी में भाजपा सरकार (BJP Government)  ने ‘पुलिस व्यवस्था’ के प्रति लापरवाही भरा नज़रिया अपना रखा है, जिसकी वजह से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि यूपी में भाजपा सरकार (BJP Government)  ने ‘पुलिस व्यवस्था’ के प्रति लापरवाही भरा नज़रिया अपना रखा है, जिसकी वजह से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि एक-के-बाद-एक कार्यवाहक डीजीपी के बाद अब कुछ ‘पुलिस सेवाओं की आउटसोर्सिंग’ (Outsourcing of Police Service) पर विचार किया जा रहा है। यादव ने कहा कि ठेके पर पुलिस होगी तो, न ही उसकी कोई जवाबदेही होगी, न ही गोपनीय और संवेदनशील सूचनाओं को बाहर जाने से रोका जा सकेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जवाब दे कि जब पुलिस का अपना भर्ती बोर्ड है तो बाक़ायदा सीधी स्थायी नियुक्ति से सरकार भाग क्यों रही है?

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में भर्ती के इच्छुक युवाओं की ये आशंका है कि इसके पीछे आउटसोर्सिंग का माध्यम बनने वाली कंपनियों से ‘काम के बदले पैसा’ लेने की योजना हो सकती है क्योंकि सरकारी विभाग से तो इस तरह पिछले दरवाज़े से ‘पैसा वसूली’ संभव नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि अपने आरोप के आधार के रूप में वो कोरोना वैक्सीन बनानेवाली प्राइवेट कंपनी का उदाहरण दे रहे हैं, जिसे भाजपा ने नियम विरूद्ध जाते हुए, वैक्सीन बनानेवाली एक सरकारी कंपनी के होते हुए भी, वैक्सीन बनाने का ठेका दिया और उससे चंदा वसूली की।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक से आक्रोशित युवाओं में इस तरह की ‘पुलिस सेवा की आउटसोर्सिंग’ (Outsourcing of Police Service) की ख़बर से और भी उबाल आ गया है। आउटसोर्सिंग का ये विचार तत्काल त्यागा जाए और उप्र के युवाओं को नियमित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से नौकरी दी जाए। यादव ने कहा कि भाजपा कहीं किसी दिन ‘सरकार’ ही आउटसोर्स न कर दे।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...