1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-अखिलेश ने वीडियो पोस्ट कर लिखा-लोकतंत्र ‘दलबल’ से नहीं ‘जनबल’ से चलता है और हमेशा चलता रहेगा

Video-अखिलेश ने वीडियो पोस्ट कर लिखा-लोकतंत्र ‘दलबल’ से नहीं ‘जनबल’ से चलता है और हमेशा चलता रहेगा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Assembly by-election) से पहले सीसामऊ विधानसभा सभा क्षेत्र (Sisamau Assembly Constituency) का एक वीडियो पोस्ट बीजेपी सरकार (BJP Government) को घेरा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को यूपी विधानसभा उपचुनाव (UP Assembly by-election) से पहले सीसामऊ विधानसभा सभा क्षेत्र (Sisamau Assembly Constituency) का एक वीडियो पोस्ट बीजेपी सरकार (BJP Government) को घेरा है। वीडियो पोस्ट कर ​अखिलेश ने लिखा कि ये मणिपुर नहीं है, ये उप्र के सीसामऊ विधानसभा सभा क्षेत्र के उपचुनाव से आई तस्वीरें हैं। उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि क्या उप्र सरकार की नाकामी की वजह से जनता में अब इतना विश्वास नहीं रह गया है कि वो बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर निकल सके, इसीलिए इस (तथाकथित) विश्वास को उपजाने के लिए ये क़वायद की जा रही है।

पढ़ें :- सीएम ममता और जनता के बीच परिवार जैसा रिश्ता, मेयर फिरहाद हकीम ने कहा भाजपा सांप्रदायिक पार्टी

‘किसी से न डरें, जमकर वोट करें’

पढ़ें :- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले-समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा, ये 2027 में हो जाएगी समाप्त

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता सब समझती है कि ये क्यों किया जा रहा है? लोकतंत्र ‘दलबल’ से नहीं ‘जनबल’ से चलता है और हमेशा चलता रहेगा। किसी से न डरें, जमकर वोट करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...