1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। अखिलेश यादव लगातार नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। अखिलेश यादव लगातार नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बुलडोजर से जंगलराज कायम कर दिया है। किसान तबाह है। कानून व्यवस्था चौपट है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं। जनता को भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में बताना है। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक फिर एक बार पहुंचाना जरूरी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर पराजित करना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। भाजपा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमलावर है। लोकतंत्र पर हमला भारत की स्वतंत्रता पर हमला है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रही है। जातीय जनगणना की मांग इसलिए की जा रही है ताकि सबको समानुपातिक भागीदारी तथा सम्मान मिल सके। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया की बहुत अहमियत है। इसमें मीडिया सेल से जुड़े सभी युवाओं को सक्रिय एवं सजग रहना है। भाजपा फर्जी खबरें प्रचारित करने में माहिर है। जनता को भाजपा के कारनामों से परिचित कराना है। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करने में देर नहीं होनी चाहिए। जनता के सम्पर्क में रहकर भाजपा की जुमलेबाजी से उन्हें अवगत कराते रहना होगा।

 

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...