1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने किया सनसनीखेज दावा, बोले- योगी आदित्यनाथ को हटाकर खुद CM बनना चाहते हैं ब्रजेश पाठक

अखिलेश यादव ने किया सनसनीखेज दावा, बोले- योगी आदित्यनाथ को हटाकर खुद CM बनना चाहते हैं ब्रजेश पाठक

हाथरस हादसे पर सपा प्रमुख व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस कर यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। हाथरस हादसे पर सपा प्रमुख व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस कर यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री अपने पॉलिटिकल स्वास्थ्य की चिंता में लगे रहते हैं। अखिलेश ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) चाहते हैं कि सीएम हट जाएं और वह मुख्य्मंत्री बन जाए।

पढ़ें :- राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से मिले PM मोदी, कहा-Teachers Day हमारे समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का है दिन

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को सपा मुख्यालय पर बड़े स्तर पर नेताओं के सपा ज्वाइन करने के दौरान यह दावा किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि दुःख है कि हाथरस में बड़े पैमाने पर लोगों की जानें गई है। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की है। प्रशासन को देखना है कि सरकार आगे इस बात का ध्यान करे। किसी पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। वह फोटो चलवा रहे हैं। अभी भाजपा आधी हारी है। अगली बार भाजपा पूरी तरह हारेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी भाग नहीं सकती है। सरकार को फुर्सत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री आज अपने विभाग कि चिंता नहीं है। वह चाहते है कि सीएम हट जाए तो हम मुख्य्मंत्री बन जाए।

पढ़ें :- झारखंड से भागलपुर लाई जा रही चांदी की बड़ी खेप बरामद, बस चेकिंग के दौरान नाबालिग धराया

इससे पहले उन्होंने बुधवार को जारी एक बयान में कहा है कि हाथरस में जानें बच सकती थी, लेकिन सरकार एंबुलेंस और गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर पाई। जो घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिला। न दवाएं मिली न ऑक्सीजन मिली। लोगों को बचाने का कोई इंतजाम नहीं था। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को पता है कि जब कभी इस तरह के कार्यक्रम होते हैं, बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सरकार के पास जानकारी थी, उसके बावजूद जरूरी इंतजाम नहीं किए गए। लापरवाही की वजह से जो जानें गई हैं, उसकी जिम्मेदारी सरकार की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...