1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश, बोले-केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार, इस साज़िश के पीछे किसके हैं निर्देश?

अखिलेश, बोले-केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार, इस साज़िश के पीछे किसके हैं निर्देश?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है। इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए और पता किया जाए कि इस साज़िश के पीछे किसके निर्देश हैं?

पढ़ें :- UP News : बच्ची का टूटा था दाएं हाथ, चढ़ा दिया प्लास्टर बाएं हाथ में, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल

पढ़ें :- Jharkhand Rajya Sabha Elections : NDA समर्थित परिमल नाथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम जीते, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा हारे

AAP नेता आतिशी (AAP Leader Atishi) ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  के लिए इंसुलिन (Insulin) लेकर आए हैं। हम तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के सामने खड़े हैं। तिहाड़ प्रशासन (Tihar Administration) ने भाजपा के कहने पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की इंसुलिन (Insulin) रोक रखी है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 12 वर्ष से डायबिटीज (मधुमेह )  के मरीज हैं। उनका शुगर लेवल 300 पहुंचा हुआ है। आज दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  को इंसुलिन (Insulin) भेजी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...