1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश, बोले-भाजपाई केवल चुनावी गणित पर करते हैं काम ,आम आदमी से नहीं है कोई सरोकार, बीजेपी हराओ- संविधान बचाओ

अखिलेश, बोले-भाजपाई केवल चुनावी गणित पर करते हैं काम ,आम आदमी से नहीं है कोई सरोकार, बीजेपी हराओ- संविधान बचाओ

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ी बात कही है। उन्होंने एक नया नारा दिया कहा-80 हराओ, संविधान बचाओ। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी (BJP) के चुनावी समीकरणों का गणित समझाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रीजन में भाजपा के 3 लाख वोटर कम हो गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ी बात कही है। उन्होंने एक नया नारा दिया कहा-80 हराओ, संविधान बचाओ। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी (BJP) के चुनावी समीकरणों का गणित समझाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रीजन में भाजपा के 3 लाख वोटर कम हो गए हैं।

पढ़ें :- भलुअनी:परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को बात करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव नजदीक देख किसानों के लिए बनाये काले कानून वापस मजबूरी में लिए गए। उन्होंने कहा कि किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सच में किसानों का दर्द समझती है तो उन्हीं स्वामीनाथन के फॉर्मूले को क्यों लागू नहीं कर रही है? बातचीत में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने युवाओं को रोजगार और समाज के दूसरे वर्गों से जुड़े मुद्दे भी उठाये और भाजपा से सवाल पूछा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए (PDA) फार्मूला ही भाजपा को हराएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान,नौजवान और पीडीए (PDA)  के जो साथी हमारे साथ आ गए हैं वो ही बीजेपी को प्रत्येक सीट पर तीन लाख वोट का नुकसान करवाएंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा (BJP) के लोग पूरे कार्यकाल में केवल चुनावी गणित पर ही काम करते रहे,आम आदमी के सुख-दुःख से इनका कोई सरोकार नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...