HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना, कहा-उप मुख्यमंत्री जी के क़ाफ़िले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना, कहा-उप मुख्यमंत्री जी के क़ाफ़िले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, घोसी ने भाजपा की पराजय व महापतन को घोषित कर दिया है। दरअसल, उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें डिप्टी सीएम ​का काफिला निकलता हुआ दिख रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, घोसी ने भाजपा की पराजय व महापतन को घोषित कर दिया है। दरअसल, उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें डिप्टी सीएम ​का काफिला निकलता हुआ दिख रहा है।

पढ़ें :- UP Budget Session 2025 : सीएम योगी, बोले- जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकास

इस दौरान वहां से गुजर रहे साइकिल सवार व्यक्ति को पुलिसकर्मी धक्का दे देता है, जिसके कारण वो साइकिल सहित गिर जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हेा रही है और इसके जरिए सरकार पर सभी निशाना साध रहे हैं।

पढ़ें :- एटा में फर्जी IPS गिरफ्तार, पति-पत्नी के झगड़े में देने आया था दखल,ऐसा मामला खुला कि यूपी पुलिस भी रह गई हैरान

​अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, उप्र के उप मुख्यमंत्री जी के क़ाफ़िले के आगे जनता का कोई महत्व नहीं है। वैसे भी घोसी में भाजपा को गिनती के वोट मिल रहे हैं, इस साइकिलवाले का एक वोट और कम हो गया। घोसी ने भाजपा की पराजय व महापतन को घोषित कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...