1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, बोले-गन्ना मूल्य का विज्ञापन अंग्रेजी में, किसान कैसे समझेंगे?

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, बोले-गन्ना मूल्य का विज्ञापन अंग्रेजी में, किसान कैसे समझेंगे?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी सरदार पटेल के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सरदार पटेल के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गन्ना मूल्य में कई साल बाद मात्र ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि करके अंग्रेजी अखबारों में विज्ञापन छपवा रही है

पढ़ें :- UP Assembly Budget Session : यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य और भुगतान से जुड़ा विज्ञापन अंग्रेजी अखबार में छपवाया है। बताइए, कितने किसान अंग्रेजी में यह जानकारी पढ़ पाएंगे? अखिलेश ने आगे कहा कि बहराइच की गन्ना मिल बंद हो गई है और जिम्मेदार लोग किसानों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब सरकार के संरक्षण में पल रहे लोग है। साथ ही दावा किया कि अब सरकार मंडियों को भी बेचना चाहती है, जिससे किसानों की समस्याएं और बढ़ेंगी।

कानपुर के अखिलेश दुबे की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार इस सरकार में हो रहा है, उतना कभी नहीं हुआ। विकास दुबे की गाड़ी इसलिए पलटाई गई थी, कि कहीं सरकार न पलट जाए। अब अखिलेश दुबे को बचाया जा रहा है। जितना भ्रष्टाचार इस सरकार में है, उतना किसी सरकार में नहीं रहा। विश्वविद्यालय में किसे कुलपति बनाया जा रहा है, सभी को पता है।

भाजपा सरकार में इलाज कराना भगवान भरोसे

सपा मुखिया ने कहा कि सबसे अधिक असुरक्षित महिलाएं व बेटियां भाजपा सरकार में हैं। इस सरकार में दलित, पिछड़े मारे जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई बहुत काम नहीं हुआ। एंबुलेंस हम लोगों ने चलवाई थीं। सरकार आने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। आज जब भाजपा के बड़े नेताओं को इलाज कराना होता है तो सपा सरकार में बनवाए गए मेदांता में इलाज कराने जाते हैं। इस सरकार में इलाज कराना भगवान भरोसे है।

पढ़ें :- अखिलेश ने बीजेपी के षड्यंत्र का किया भंडाफोड़, बोले- भाजपाइयों ने नंदलाल के हस्ताक्षर कर फ़ार्म 7 के सैकड़ों फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाए, जबकि वो अनपढ़ हैं और अंगूठा लगाते हैं

अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा की मूल पार्टी आरएसएस है। सरदार पटेल ने संघ पर बैन लगाया था। शर्तों पर संघ से बैन खत्म हुआ था। भाजपा हमें दूसरी चीजों में उलझाए है। अमेरिका और चीन के लिए बाजार बेचे डाल रहे हैं। कोई स्पेन बना रहा है तो कोई क्योटो। भाजपा नकारात्मकता फैला रही है। मेरठ में जो दुकानें गिराई जा रही हैं, उसका आदेश सपा सरकार में भी था। लेकिन, हमने नहीं गिराईं। भाजपा गिरा रही है।

मुख्यमंत्री को नाम बदलने का पुराना शौक

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को नाम बदलने का पुराना शौक है। यदि आपको ओसामा बिन नाम पसंद नहीं था, तो एआई से पूछते इसका हिंदी नाम बताए। यदि वह हिंदी नाम शेर सिंह बताता तो वही कर देते। धरती पर यदि किसी के साथ सबसे भेदभाव हुआ है तो वह हैं दलित। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संघ पर बैन की बात कही है। हम उनसे सहमत हैं।

अखिलेश ने कहा कि जैट जीपीटी की मानें तो आरएसएस ने ऐसा वातावरण पैदा किया, जिससे नाथू राम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की। भाजपा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पार्टी है। मैं तेजस्वी से कहूंगा की अडानी का एक-एक रुपया वापस कर दें। 10 हजार युवाओं को नौकरी देने का शपथ पत्र लें।

पढ़ें :- VIDEO: भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर महिला को बाल पकड़ कर पटका, लाठी से जमकर पीटा, मूकदर्शक बने रहे राहगीर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...