1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-अभी से ये विपक्ष में आने की शुरू कर दिए हैं प्रैक्टिस

भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-अभी से ये विपक्ष में आने की शुरू कर दिए हैं प्रैक्टिस

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की पदयात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि, ये अभी से विपक्ष में आने की प्रैक्टिस शुरू कर दिए हैं। इतनी धूप में भी बिना चश्मा लगाए पद यात्रा की गई है। पहली पर कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। अब जब भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की पदयात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि, ये अभी से विपक्ष में आने की प्रैक्टिस शुरू कर दिए हैं। इतनी धूप में भी बिना चश्मा लगाए पद यात्रा की गई है। पहली पर कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। अब जब भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी।

पढ़ें :- Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान

दरअसल, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। इसको लेकर सत्तापक्ष की तरफ से भी विपक्ष पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसमें उन पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली गई। पदयात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानभवन तक पहुंचे। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत अन्य नेता शामिल हुए थे। वहीं, इसको लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है।

अखिलेश यादव ने कहा, सुना है पदयात्रा हो रही थी लखनऊ में, और इतनी भीषण गर्मी में कोई काला चश्मा नहीं लगाए था…और ये जो पदयात्रा थी, वो प्रैक्टिस है कि विपक्ष में ऐसे ही इनको आंदोलन करना पड़ेगा। ये पहली सरकार है जो सरकार में रहकर विपक्ष की प्रैक्टिस कर रही है। इससे पहले शायद किसी ने अपने ही बनाए कानून के लिए इतना संघर्ष नहीं किया होगा, जितना ये सरकार संघर्ष कर रही है।

इसके साथ ही, चायर की दुकान बंद कराए जाने पर उन्होंने सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव ने कहा कि, एक चायवाले लड़के ने चाय बनाकर क्या पिला दी, उसकी दुकान ही बंद करा दी गई। ये लोग किसी को रोजगार तो दे नहीं पा रहे, कम से कम कोई था जो कह रहा था कि हमसे अच्छी चाय कोई नहीं बना पाता। शायद, यही बात उन्हें बुरी लग गई।

 

पढ़ें :- Lucknow Fire : कांग्रेस,बोली-दर्दनाक हादसे की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...