1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा की जंग में इस बार नहीं उतरेंगे अखिलेश, कन्नौज से तेज प्रताप के नाम पर मुहर!

लोकसभा की जंग में इस बार नहीं उतरेंगे अखिलेश, कन्नौज से तेज प्रताप के नाम पर मुहर!

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चुनाव क्षेत्र को लेकर काफी दिनों से अटकलें लगती रही हैं। मगर अब यह लगभग तय हो गया है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की जंग में नहीं उतरेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चुनाव क्षेत्र को लेकर काफी दिनों से अटकलें लगती रही हैं। मगर अब यह लगभग तय हो गया है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की जंग में नहीं उतरेंगे। कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से इस बारे वे अपने भतीजे व पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav) को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। तेज प्रताप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव (Rashtriya Janata Dal chief Lalu Prasad Yadav) के दामाद भी हैं।

पढ़ें :- ​अखिलेश यादव का BJP सरकार पर निशाना, कहा-नौकरी क्यों नहीं दे पा रहे हैं इसका जवाब नहीं है इनके पास

कन्नौज के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  आज महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं और माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav) के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। अभी तक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जाती रही है मगर सपा मुखिया आज इस संबंध में बड़ा फैसला ले सकते हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने आज कन्नौज में पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी जिम्मेदार नेताओं को बुलाया गया है। सपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के दौरान कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी का नाम तय किया जाएगा। कई लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  अब सतर्क हो गए हैं। इस कारण वे कन्नौज के पार्टी नेताओं को विश्वास में लेकर ही उम्मीदवार का फैसला करना चाहते हैं। सपा सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  इस बार खुद लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  नहीं लड़ना चाहते और उन्होंने इस संबंध में अपने करीबी नेताओं को संकेत भी दे दिया है। हालांकि कन्नौज के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से अखिलेश से ही चुनाव लड़ने का अनुरोध किया गया है।

माना जा रहा है कि आज की बैठक के दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  अपने भतीजे और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav)  के नाम पर पार्टी नेताओं में सहमति बनाने की कोशिश करेंगे और इसके बाद तेज प्रताप की उम्मीदवारी का ऐलान किया जा सकता है।

इन दो क्षेत्रों से लगाई जा रही थी अटकलें

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के पहले आजमगढ़ या कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। आजमगढ़ से अखिलेश ने अपने भाई धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav)  को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav)   को पहले बदायूं से टिकट दिया गया था मगर बाद में सपा मुखिया ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को बदायूं से उतार कर धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को आजमगढ़ से टिकट दे दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...