1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी तलाश में

भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी तलाश में

भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी तलाश में

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की तलाश में भारत और नेपाल की पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। खुफिया एजेंसियों से इनकी संभावित मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पढ़ें :- सपा का PDA कोई सिद्धांत नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने का है प्रपंच: केशव प्रसाद मौर्य

एसएसबी और पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें सीमावर्ती क्षेत्रों में चस्पा कर दी हैं, साथ ही स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

बिहार में संभावित मौजूदगी का इनपुट मिलने के बाद सोनौली बॉर्डर समेत नेपाल से सटे इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार वाहनों और यात्रियों की गहन चेकिंग कर रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सरकारी कार्यालयों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी कारण सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर एजेंसियों की कड़ी नजर है।

फिलहाल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि सुरक्षा में सहयोग करें।

पढ़ें :- राजनैतिक राम भक्त न होते तो मंदिर से चढ़ावा चोरी न होता, 'सिर्फ BJP, VHP और RSS की है सारी जवाबदेही' : प्रियंका चतुर्वेदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...