1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय ‘आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय’

मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय ‘आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय’

भाजपा के स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय (Former MLA Krishnanand Rai)  की पत्नी अलका राय (Alka Rai)  ने शुक्रवार को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे क्या कहना चाहिए? यह ऊपरवाले का आशीर्वाद है। मैं उनसे न्याय की प्रार्थना करती थी और आज न्याय मिल गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी। भाजपा के स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय (Former MLA Krishnanand Rai)  की पत्नी अलका राय (Alka Rai)  ने शुक्रवार को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे क्या कहना चाहिए? यह ऊपरवाले का आशीर्वाद है। मैं उनसे न्याय की प्रार्थना करती थी और आज न्याय मिल गया। हत्या के बाद हमने कभी होली नहीं मनाई, मुझे लगा कि आज हमारे लिए होली है।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari : ...तो इस वजह से हुई थी 'डॉन; की मौत, विसरा रिपोर्ट से ​हुआ खुलासा

पूर्व विधायक कृष्णानंद राय (Former MLA Krishnanand Rai) की पत्नी अलका राय (Alka Rai) और बेटे पीयूष राय (Piyush Rai) ने शुक्रवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंची थीं। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत पर उन्होंने कहा कि ‘ये भगवान का न्याय है। कई अनाथ परिवारों को सुकून मिला होगा।’ वर्ष 2005 में पूर्व विधायक कृष्णानंद राय (Former MLA Krishnanand Rai)  की हत्या में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  मुख्य आरोपी रहा था। हालांकि बाद में सीबीआई कोर्ट (CBI Court) से बरी हो गया था। अलका राय (Alka Rai)  ने आगे कहा कि ‘हम बहुत खुश हैं। बाबा की कृपा है। मुख्यमंत्री योगीजी का आशीर्वाद मिला है। ये भगवान का न्याय है। विपक्ष कुछ भी कह सकती है, कोई फर्क नहीं पड़ता। पंजाब की जेल में रहकर वह अपराध करता था, लेकिन यूपी आकर न्याय मिला है। वह अत्याचारी था, अंत हो गया।’

मां के साथ मंदिर पहुंचे पीयूष राय (Piyush Rai)  ने कहा कि ‘मुझे पता चला है कि बांदा जेल (Banda Jail) में उनकी मृत्यु हो चुकी है। बस इस समय मैं गोरखनाथ भगवान का बहुत शुक्रिया कहूंगा। उनका बहुत आशीर्वाद है हम लोगों पर। मैं बस इतनी सी बात कहूंगा, ‘कर्म के दायरे से उतरोगे, तो उसकी सजा तुम्हें तड़पने तक नहीं छोड़ेगी। हमें ये आज देखने को मिला है। इसका फैसला भगवान ने किया है। जो जैसा करता है, उसका फल उसे मिलता है। आज का दिन उनके लिए खुशी का है और दिवाली से कम नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...