1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए…अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में बोले सीएम योगी

सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए…अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे। उनहोंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरन उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। सीएम ने शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे। उनहोंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरन उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। सीएम ने शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि, इस दौरान बलिया और मऊ जनपद के अधिकारी ऑनलाइन समीक्षा बैठक से जुड़े।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाए। हर परियोजना के लिए एक अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो हर सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट दे। वरिष्ठ अधिकारी हर 15 दिन पर परियोजनाओं की समीक्षा करें। सभी परियोजनाओं को उनकी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। कोई परियोजना लेट नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाम की समस्या न होने पाए। सड़क और गाड़ियां खड़ी न हों। पटरी व्यवसायियों को भी व्यवस्थित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सगड़ी तहसील के देवरा क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की, कहा की अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...