इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से गैर जमानती वारंट के मामले में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी (SP MLA Rafiq Ansari) को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी (SSP) ने सीओ सिविल लाइन (CO Civil Line) के नेतृत्व में उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी।
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से गैर जमानती वारंट के मामले में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी (SP MLA Rafiq Ansari) को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी (SSP) ने सीओ सिविल लाइन (CO Civil Line) के नेतृत्व में उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एमपी- एमएलए मेरठ की अदालत (MP-MLA Meerut Court) से आईपीसी की धारा 147, 436 और 427 के तहत विचाराधीन आपराधिक मुकदमे में विधायक रफीक अंसारी (MLA Rafiq Ansari) के खिलाफ जारी वारंट को चुनौती दी गई थी। मुकदमे में सितंबर 1995 में 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप