टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी अमेजन ने अपने कर्मचारियों को एक बार फिर झटका दे दिया है। नए किंडल ई-रीडर और टैबलेट कंप्यूटर जैसे कई प्रोडक्ट्स को बाजार में उतारने के कुछ हफ्तों बाद अमेज़न ने बुधवार को अपनी 'डिवाइस और सर्विस' यूनिट में लगभग 250 नौकरियां खत्म कर दीं। और कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।
Amazon layoffs : टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी अमेजन ने अपने कर्मचारियों को एक बार फिर झटका दे दिया है। नए किंडल ई-रीडर और टैबलेट कंप्यूटर जैसे कई प्रोडक्ट्स को बाजार में उतारने के कुछ हफ्तों बाद अमेज़न ने बुधवार को अपनी ‘डिवाइस और सर्विस’ यूनिट में लगभग 250 नौकरियां खत्म कर दीं। और कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कर्मचारियों को बुधवार सुबह Email और टेक्स्ट मैसेज के जरिए इस फैसले की जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि कंपनी में छंटनी का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब एक महीने से भी कम समय पहले इसके रिटेल कारोबार में करीब 1000 कर्मचारियों की नौकरी गई थी।
रॉयटर्स के पूछने पर कंपनी ने इन छंटनियों की पुष्टि की। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बिना ज्यादा जानकारी दिए कहा, “हमने कुछ पदों को खत्म करने का मुश्किल फैसला लिया है।”
प्रवक्ता ने कहा कि इन छंटनियों से कंपनी को “ज्यादा बेहतर तरीके से काम करने और अपने प्रोडक्ट रोडमैप के साथ तालमेल बिठाने” में मदद मिलेगी। बुधवार को अमेज़न ने एलेक्सा (Alexa) से चलने वाली एक नई अलार्म क्लॉक और फोटो फ्रेम की भी घोषणा की।
कंपनी के चलन के अनुसार, बुधवार सुबह कर्मचारियों को टेक्स्ट मैसेज और ईमेल भेजे गए। रॉयटर्स ने ऐसा ही एक मैसेज देखा, जो ‘डिवाइस और सर्विस’ यूनिट में ह्यूमन रिसोर्स की Vice President Cherry Robinson की ओर से था। इसमें कहा गया था कि कंपनी ने “अपने स्ट्रक्चर की पूरी समीक्षा” की है, जिसके चलते कुछ पदों को खत्म करने की जरूरत पड़ी।
बता दें कि इससे पहले अमेजन ने अक्टूबर की शुरुआत में अपने मुख्य रिटेल कारोबार से करीब 1,000 कर्मचारियों को हटाया था। अब डिवाइस और सर्विसेज विभाग में करीब 250 पद खत्म किए गए हैं। दोनों फैसले कंपनी के अलग-अलग कारोबार से जुड़े हैं, लेकिन इनसे साफ है कि कंपनी अपने कामकाज और कर्मचारियों की जरूरतों की समीक्षा कर रही है।